पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक तरैया शीतलपुर एस एच 73 पर मशरक थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास शनिवार को बाइक दुर्घटना में एक महिला घायल गंभीर रूप से घायल हालत में ग्रामीण द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराई गयी। जहां घायल महिला की पहचान मगुरहा गांव निवासी टुनटुन सिंह की 25 वर्षीय पत्नी नीलू देवी के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगे गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल महिला ने बताया कि वो मशरक बाजार देवघर जाने के लिए कपड़ा खरीदने आई थी तब तक बाइक अनियंत्रित होकर गयी जिसमें महिला गिर गंभीर रूप से घायल हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग