राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 05245/ 05246 सोनपुर- छपरा- सोनपुर मेमू डेली पैसेंजर स्पेशल का परिचालन सोनपुर एवं छपरा से दिनांक 01.08.2022 से पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05245 सोनपुर-छपरा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01.08.2022 से प्रतिदिन सोनपुर से 15:30 बजे प्रस्थान कर परमानन्दपुर से 15:40 बजे, नयागाँव से 15:46 बजे, शीतलपुर से 15:54 बजे,डिंडीगुल से 16:01 बजे, अवतार नगर से 16:09 बजे,बड़ागोपाल से 16:21 बजे, डुमरीजुआरा से 16:27 बजे,गोलटेंनगंज से 16:55 बजे, छपरा कचहरी से 17:15 बजे छुटकर 17:30 बजे छपरा जं पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05246 छपरा- सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 01.08.2022 से प्रतिदिन छपरा से 17.50 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 15:58 बजे, गोलटेंनगंज से 18:15 बजे, डुमरीजुआरा से 18:21 बजे, बड़ागोपाल से 18:27 बजे, अवतार नगर से 18:38 बजे, डिंडीगुल से 16:50 बजे,शीतलपुर से 18:56 बजे, नयागाँव से19:03 बजे,परमानन्दपुर से 19:13 बजे छुटकर 20:50 बजे सोनपुर पहुंचेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग