राष्ट्रनायक न्यूज।
नयागांव (सारण)। थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से धान की रोपनी कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई है।मृतक भलुआ निवासी अलखदेव राम का 30 वर्षीय पुत्र कमलेश राम है।परिजनों ने बताया की वह धान की रोपनी कर रहा था।तभी अचानक वर्षात शुरू हो गया।और बिजली चमकने लगी।अचानक मेघ गर्जन के बाद खेत में ठनका गिरा जिसके चपेट में आने से धान की रोपनी कर रहा कमलेश अचेत हो गया।जिसे आनन-फानन में रेफरल अस्पताल तरैया लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग