अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के सतजोड़ा-सत्तरघाट एसएच पर बेलौर चंद्रिका चौक के नजदीक शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार बिजौली निवासी फौजदार महतो की 70 वर्षीया पत्नी लालमुनी कुंअर जन वितरण प्रणाली के दुकान से अनाज उठाकर घर लौट रही थी। इसी क्रम में एसएच पार करने के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दिया। बाइक के धक्के से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर ठोकर लगने के बाद अनियंत्रित हुई बाइक पर से तीनों युवक गिर गए। जिसमें एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृत युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 8 जीता छपरा निवासी गिरजानंदन राय के 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। जबकि गंभीर रूप जख्मी 18 वर्षीय गुलशन कुमार और 20 वर्षीय रौशन कुमार की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 8 जीता छपरा निवासी शंभू यादव के पुत्र के रूप में हुई। सड़क दुर्घटना में मौत से गुस्साएं ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर कुछ देर के लिए टायर जलाकर यातायात बाधित कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग