राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अंतरजातीय विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर में नहीं रखना चाहते और अब कोर्ट के आदेश पर जब घर में रहने पहुंची तो मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप पीड़ित महिला ने लगाया है। सिसवां रसूलपुर निवासी अजय कुमार सिंह की पत्नी गुड़िया देवी ने कहा है कि उसने अंतरजातीय विवाह किया था। उसके पति और ससुराल वाले प्राय मारपीट करते थे और घर में नहीं रहने देना चाहते थे। इससे परेशान होकर उसने मढ़ौरा थाना में कांड संख्या 50/22 दर्ज कराया था। मामले में कोर्ट के आदेश होने पर वह अपने ससुराल रहने पहुंची थी। इससे नाराज उसके ससुर रामनारायण सिंह, सास बबन देवी, पुतुल देवी, अशोक सिंह, आदित्य कुमार उसके साथ मारपीट करने लगे जिससे वह जख्मी हो गई। सभी ने उसे वस्त्रविहीन कर दिया और उसके साथ गलत करने का भी प्रयास किया। हल्ला होने पर आसपास के लोग पहुंच गए तब वह बच सकी। उसकी सूचना पर जब थाना पहुंची तो सभी आरोपी घर से फरार हो गए। महिला ने एक 5 वर्षीय पुत्री होने की बात कहते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग