राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में शुक्रवार की देर संध्या अपराधियों ने चाकू से हमला कर एक युवक की बाइक, मोबाइल और रुपयें छीन लिए। घटना में बुरी तरह से जख्मी भावलपुर निवासी गोरखनाथ गिरि के पुत्र रजनीश कुमार गिरी को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रजनीश कुमार गिरि बाइक से देर संध्या मढ़ौरा रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहा था। गांव के करीब भावलपुर राजा कॉलोनी से पहले ही अपराधियों ने उसे घेर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग