राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। थाना क्षेत्र के कैतुरा लच्छी नट टोली में पुलिस ने छापामारी कर 227 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज सत्येन्द्र नट व धर्मेंद्र नट का नाम शामिल है। जो घर के आसपास झाड़ी व झोपड़ी में विभिन्न गलों व बोतलों में रखे देशी शराब जमा कर रखे थे। जहां सूचक के गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर बरामद किया और संबंधित धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों धंधेबाजों को जेल भेज दिया गया है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग