राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आमजन के द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात की 91वीं एपिसोड बड़े ही निष्ठा पूर्वक सुनी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में सारण जिला के गड़खा पश्चिमी मंडल के बुथ नं. 202,203 पर मन की बात सुनी गई। मंडल अध्यक्ष श्याम सुन्दर जी, नगर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी, भाजपा नेता श्री सुनील माँझी झी और अन्य कार्यकर्ताओ द्वारा पूरे जिले में सभी मंडलों में मन की बात को सुना गया। प्रधानमंत्री ने घर-घर तिरंगा फहराने का देशवासियों से आह्वान किया। नौकरी के स्थान पर स्वरोजगार के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही साथ मेला के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। अमृत महोत्सव जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इसी क्रम में एकमा बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि कॉम्प्लेक्स में भाजपा एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भाजपा नेता चैतेंद्र नाथ सिंह, विरेंद्र पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, बंटी ओझा, अविनाश चंद्र उपाध्याय, युवा नेता गौरव सिंह किशन, विक्की सावन, सोहन सिंह, मंटू मिश्रा, अरविंद सिंह, बिरेश सिंह आदि के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग