पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के महादेवा ब्रह्म स्थान के पास रविवार की शाम बाजार से वापस साइकिल से घर आ रहें वृद्ध को अनियंत्रित अज्ञात तेज वाहन ने टक्कर मार फरार हो गया जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां उनकी पहचान चैनपुर पोखरा गांव निवासी स्व अशर्फी महंतों के 65 वर्षीय पुत्र चंद्रिका महतो के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल वृद्ध की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वृद्ध साइकिल पर सवार होकर बंगरा बाजार पर सब्जी खरीदने गये थें वही से वापस घर आ रहें थें कि मशरक की तरफ से जा रही तेज रफ्तार की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार फरार हो गया वही वृद्ध घायल हालत में सड़क किनारे गिरे हुए थें वही उसी रास्ते आ रहें ऑटो चालक सनोज सिंह ने घायल को अपनी ऑटो में लाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया और परिजनों को सुचना दी वही मौके पर पहुंचे परिजन बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा ले गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग