राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पुलिस के घर से दस लाख के गहने व 45 हजार नकद उड़ा ले गए चोर

राष्ट्रनायक न्यूज।

सोनपुर (सारण)। सोनपुर के लकड़ी बाजार में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना का अंजाम देकर पुलिस गश्ती पर सवालिया निशान खड़ा किया है। इस दौरान चोरों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के ही खाली घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण के अलावे 45 हजार नकद की भी चोरी कर ली है। इस संबंध में उक्त रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक लकड़ी बाजार के अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भाड़े के मकान लेकर पटना रहता है। इसी बीच पड़ोस के एक व्यक्ति ने घर का दरवाजा खुला होने की बात बताई। इसी पर निरीक्षक वहां से अपने एक बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां घर पहुंचे। यहां पहुंच कर वे घर की दशा देखकर अवाक रह गये। इसे लेकर निरीक्षक ने ओपी में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया है कि अलमारी को तोड़कर चोरों ने सोने का मांग टीका सोने की 5 अंगूठी सोने का बना 5 भर का हार 1 जोड़ी सोने का झुमका सोने की नथिया के अलावे चांदी के भी कई जेवर को गायब कर दिया। ओपी पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि हरिहरनाथ ओपी के क्षेत्राधिकार में इसके पूर्व एक शहीद सेना के जवान के घर में चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया था। नयागांव थाना क्षेत्र के बाजीतपुर के उक्त शहीद अभय सिंह की पत्नी के बंद घर में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना का अंजाम दिया था। उक्त महिला किसी काम को लेकर दिल्ली गई हुई थी इसी बीच खाली घर पाकर चोरों ने चोरी की इस बड़ी घटना का अंजाम दिया था। वहीं चोरी की इस दूसरी बड़ी घटना के बाद आसपास के लोगों का कहना था कि अगर पुलिस गश्ती सही से होती तो चोर कभी भी चोरी की घटना का अंजाम नहीं देते। इस कांड में पुलिस की हाथ अभी भी खाली है। कोई सबूत हाथ नहीं लगी है।

4 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार दो पिस्टल व छह कारतूस बरामद

सारण जिला के गड़खा थानान्तर्गत लूट की योजना बना रहे 04 अपराध कर्मियों को 02 देसी पिस्टल, 06 जिन्दा कारतूस, 01 स्टील चाकू एवं 02 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों की निशानदेही पर विगत दिनों गड़खा थानान्तर्गत एक कम्यूनिकेशन दुकान से चोरी की गई सामग्री को भी बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि गड़खा थाना पुलिस के द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से थाना क्षेत्र में गस्ती की जा रही थी। उसी बीच गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराध कर्मियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग की जा रही है इस सूचना के बाद टीम बनाकर पुलिस ने वहां छापेमारी की गई। गिरफ्तार अपराधियों में गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर वीरभान गांव निवासी राजू कुमार, बिरजू कुमार, प्रिंस कुमार यादव एवं इस्माइलपुर गढ़वाल टोला निवासी दीपक कुमार शामिल हैं। निशानदेही पर उनके गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।