राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड के पीएसची में रविवार को जिला परिषद अनिता नवीन व प्रतिनिधि अभय सिंह ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पीएचसी की कुव्यवस्था व रोस्टर के अनुसार डॉक्टर मौजूद नही देख डॉक्टर सहित अन्य कर्मियों को डांट फटकार लगाई।वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेंद्र मोहन को कुव्यवस्था में सुधार लाने और निर्धारित समय पर और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर पहुंचने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत मिलेने के बाद निरीक्षण किया गया है जिसमे कई अनियमितता पाई गई है। वहीं इस बाबत नगरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ महेंद्र ने बताया कि बताया कि जिनकी ड्यूटी थी वो छुट्टी पर थें मरीजो को कोई दिक्कत न हो इसलिए दूसरे डॉक्टर तैनात किया गया था।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से दवा लेने की शिकायत पर भी जांच किया जाएगा।निरीक्षण के मौके पर आदर्श कुमार व आस पास के ग्रामीण पीएचसी के अन्य मौजूद थे।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग