राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। स्थानीय प्रखंड के मुख्य बाजार में अवस्थित 71 दुकानो पर अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए रविवार को जिला परिषद की तरफ से मुनादी कराई गई। उच्च न्यायालय में दुकानों में कब्जा दिलाने को लेकर दुकानों की निविदा के तहत आवंटी के द्वारा मुकदमा किया गया था। इसी मुकदमा में दिए गए आदेश के आधार पर रविवार को जिला सहायक अभियंता जिला परिषद दीनानाथ दत्ता जिला परिषद अमीन सुरेश कुमार सिंह दिघवारा डाक बंगला चौकीदार मनीष कुमार प्रसाद के साथ ही अंचल अधिकारी दिघवारा थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग