पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी डुमरसन गांव में मकान में सोये शख्स को विषैले सर्प ने डंस लिया जिससे उसकी मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इलाज के लिए लाने के दौरान हो गई। मृतक की पहचान सिउरी डुमरसन गांव निवासी स्व रघुनाथ राम का 53 वर्षीय पुत्र कृष्णा राम के रूप में हुई। मौके पर सोमवार को थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि वह मकान के बाहर करकटनुमा शेड में सोया हुआ था वही पर विछावन पर रात्रि में विषैले सर्प ने कान में डंस लिया जिससे वह अचेत हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बेहद ही गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग