- ओम नमः शिवाय के मंत्रजाप से मंदिर परिसर सहित आसपास का माहौल भक्तिमय
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। श्रावण का महीना जैसे-जैसे समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है,वैसे-वैसे श्रद्धालु भक्तो का उत्साह भी बढ़ते जा रहा है। सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर भक्तो में गज़ब का उत्साह दिखा।प्रायः सभी शिवालयों में शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर भक्तगण बैंड- बाजे और डीजे की धुन पर झूमते-गाते पहुँचे। इस दौरान बोल- बम, जय शिव और ॐ नमः शिवाय के जयकारे से मंदिर परिसर सहित आस-पास का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा।गेरुआ परिधान में डीजे की धुन पर भक्तो द्वारा भक्तिमय गीतों की प्रस्तूती और नृत्य,आकर्षण के केंद्र रहे। तीसरी सोमवारी को लेकर प्रखंड के बेरुई का प्राचीन शिवमंदिर, बाबा गुप्तनाथ मंदिर, कन्हौली, पैगम्बरपुर, बनियापुर, पुछरी, हंसराजपुर, सहाजितपुर सहित सभी शिवालयों में महादेव को जलाभिषेक करने को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु भक्तो का ताँता लगा रहा। इस दौरान कई शिवालयों में भक्तों द्वारा आचार्यो की देखरेख में रुद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। जहाँ भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार पूजन आकर्षण का केंद्र रहा। सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को लेकर उमस भरी गर्मी में भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।कुल मिलाकर तीसरी सोमवार को पूरे दिन माहौल भक्तिमय बना रहा।

फोटो- (जलाभिषेक को लेकर शिवालयों में जुटी भक्तों की भीड़,नाचते-गाते शिवभक्त)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग