राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी पिता-पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है। पीड़ित भगवानजी साह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पट्टीदारी के एक दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपने दरबाजे पर बैठा था। तभी पड़ोसी गणेश साह, शंकर साह, पवन साह, सुरेखा देवी, अंजली कुमारी, सबिता देवी सहित एक दर्जन लोग लाठी, डंडे एवं रॉड लेकर दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे।मना करने पर मारपीट करने लगे। बचाव में मेरा पुत्र अमरनाथ साह आया तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग