राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर मारपीट कर जख्मी करने के मामले में सहाजितपुर थाने में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामला थाना क्षेत्र के मरीचा का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित मनोज पंडित ने बताया है की अपने दरबाजे पर बैठा था। तभी मेरे पट्टीदार धर्मेन्द्र पंडित नाले के पानी गिराने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर हाथ मे लिये कुदाल से मेरे सर पर प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में मुझे रेफरल अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ मेरा इलाज शुरू हुआ। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग