राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में एक युवक को रास्ते में घेर कर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित युवक बेलहरी गांव निवासी विनय कुमार यादव ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अशोक पाठक, अभिषेक पाठक उर्फ भोलू पाठक, गीता पाठक, को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि जब युवक अपने घर से बैंक जा रहा था इसी दौरान आरोपियों ने उसे रास्ते में अपने दरवाजे के समीप घेर कर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लोहे की रड से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। इसी क्रम में उसके पॉकेट में रखे बीस हजार रुपये व गले से सोने की चेन निकाल लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग