संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पीएनबी चेतन छपरा शाखा में सोमवार को नए वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के रूप में प्रियरंजन ने अपना योगदान दिया। योगदान के उपरांत नवनियुक्त शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रख सुचारू रूप से बैंकिंग कार्यो का संचालन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही जमा-निकासी सहित अन्य बैंकिग कार्यो के लिये बैंक आने वाले उपभगताओ को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा पूरा ध्यान रखा जाएगा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि अहर्ता पूरी करने वाले उपभोगताओं को सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत ससमय ऋण उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं लोन दिलाने के नाम पर बैंक ग्राहकों को बरगलाने वाले लोगों पर बैंक प्रबंधन की कड़ी नजर होगी। उक्त शाखा प्रबंधक इसके पूर्व हाजीपुर मुख्य ब्रांच में कार्यरत थे। मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक रणवीर कुमार, कैशियर मुकेश कुमार, भुषाव पंचायत की मुखिया सुनीता देवी आदि उपस्थित थे।
फ़ोटो-(कार्यभार संभालते नवनियुक्त शाखा प्रबंधक)


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग