छपरा सदर (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित आर सेटी भवन मे शुरू हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बीपीएम रवि शेखर आजाद रश्मि कुमारी एवं सदर बीडीओ आनंद कुमार विभूति के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमे छपरा सदर व जलालपुर प्रखंड से सम्मिलित कुल 44 पंचायत समिति पद के नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था का उद्भव एवं विकास, बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 का संक्षिप्त परिचय ,प्रमुख उप प्रमुख तथा पंचायत समिति के कार्य शक्तियां एवं दायित्व तथा पंचायत विकास योजनाओं के उद्देश्य प्रक्रिया एवं महत्व आदि बिन्दुओं पर विस्तारपूर्ण जानकारी दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग