नयागांव (सारण)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए अचानक 11 छात्राएं विद्यालय छोड़कर अपने अभिभावक के साथ चली गई। सही से भोजन नहीं देने व विद्यालय में खाना बनाने का आरोप लगाते हुए नया गांव के आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 2 दिन में लगभग एक दर्जन छात्राएं आक्रोशित होकर विद्यालय छोड़कर अपने अभिभावक के साथ चली गई। इसे लेकर विद्यालय प्रबंधन के बीच हड़कंप मचा हुआ है। छात्राओं का आरोप था कि विद्यालय में उनको समय से भरपेट भोजन नहीं दिया जाता। यही नहीं उन लोगों का कहना था कि विद्यालय में खाना बनाने समेत अन्य कई काम कराया जाता है। जब भी इसकी शिकायत की जाती है तो प्रबंधन द्वारा डांट डपट कर भगा दिया जाता है। सोमवार की सुबह उक्त छात्राएं के अभिभावक उन्हें लेकर अपने घर चले गए। इस संबंध में विद्यालय के हेड सुजाता कुमारी ने बताया कि छात्राओं का आरोप बेबुनियाद है। 2 दिन में कुल 11 छात्राएं विद्यालय से जा चुकी है। स्थानीय कुछ लोग विद्यालय की व्यवस्था को बिगाड़ने में लगे हुए हैं। यहां विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है तथा समय से छात्राओं को भोजन कराया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग