राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। पियरपुरवां में पुलिस ने छापामारी कर एक व्यक्ति के घर में अवैध रूप से रखे बियर को जप्त किया । इस दौरान आरोपी युवक पुलिस को देख कर भाग निकलने में सफल हो गया । मामले में मढ़ौरा थाना में पदस्थापित एसआई अमन अशरफ ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में पियरपुरवा निवासी विनोद पांडे का पुत्र रोशन कुमार उर्फ पदम को आरोपित किया है । एसआई ने आरोपी युवक के घर से 3 कार्टन सहित 112 बोतल बियर बरामद होने की बात कही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग