राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में फर्जी कागजातों के आलोक में जमीन रजिस्ट्री कर लेने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुबारकपर निवासी कैलाश प्रसाद का पुत्र चंदन कुमार गुप्ता ने दर्ज प्राथमिकी में रजिस्ट्री में जाली कागजातों का उपयोग करने की बात कही है। अफौर खैरा निवासी अंजली देवी, भूलन सिंह, संतोष कुमार, सुभाष साह, सुनील कुमार साह को आरोपित किया है । सभी पर जाली दस्तावेज के आधार पर उसके आवासीय घर और जमीन की रजिस्ट्री करा लेने की बात कही गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग