राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में आगरा में मौत हो गई है। मृतक नेवारी निवासी राजेन्द्र राय का 47 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार यादव है। जो आगरा के हथसर में एक निजी कंपनी में कार्य करते थे। शनिवार को संध्या भोजन पकाने के लिए राशन सामग्री लाने जा रहे थे।तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक का शव सोमवार की सुबह तरैया के नेवारी उनके पैतृक गांव पहुंचा।जिससे पूरा गांव गमगीन हो गया। घटना के बाद मृतक का पूरा परिवार सदमे में है। उमेश की चार पुत्री एवम एक पुत्र है। 08 वर्षीय पुत्र शिवम ने मुखाग्नि दी। घटना के बाद पत्नी मुन्नी देवी,विधवा माता पार्वती देवी एवम अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग