राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर ( सारण)। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के मेंढूक़ा में हुए बिन्दा हत्या कांड के दो नामजदों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। दोनो नामजद दो दिनों पूर्व ही गांव में आये थे जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नामजद प्रभुनाथ राय तथा ज्ञानती देवी बताये जाते हैं। जानकारी हो कि बीते 25 मई को बिन्दा राय पर गांव के ही लोगों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया था। वृद्ध बिन्दा के सिर में गम्भीर चोट आई थी। जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया था। पटना ले जाने के दौरान ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया था। मामले में मृतक के भाई सुदामा राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें 16 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस की दबिश को देखते हुए दो नामजदों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। शेष नामजद फरार चल रहे थे। जिसे पुलिस को तलाश थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब भी कई नामजद फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग