राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया ( सारण)। थाना परिसर में मंगलवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। तरैया अंचल पदाधिकारी गोपाल कुमार एवं थाना अध्यक्ष मो. शोएब आलम की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में मनाने की अपील की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम को लेकर ताजिया व जुलूस के लिए अनिवार्य रूप से सभी को लाइसेंस लेना होगा। बिना लाइसेंस के किसी भी हाल में ताजिया का जुलूस नहीं निकाली जाएगी। वहीं प्रशासनिक आदेश की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई। मौके पर ओम प्रकाश सिंह, इमामु द्दीन, सरपंच प्रतिनिधि सुदीश कुमार, मेघनाथ मांझी, इमाम हसन, मो. साबीर, समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग