राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा ( सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा चौक स्थित मां टेलकम व खोदाईबाग बाजार स्थित एसके टेलकम दोनों दुकानदार पर उषा कंपनी के नकली पंखा बेचने के आरोप में उषा कम्पनी के ऑपरेशन मैनेजर लाल सिंह कादयान ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है। जानकरी अनुसार उषा पंखा कंपनी के प्रभारी को सूचना मिली के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उषा कंपनी का नकली रैपर लगाकर पंखा बेचा जाता है जिसपर खैरा पुलिस व दिल्ली से पंहुचे कम्पनी के मैनेजर साथ पहुँच कर दो दुकानों में छापेमारी की गई जहां नकली पंखा बेचते दो दुकानदार पकड़े गए।वहीं इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर लालसिंह कादयान ने दुकनदार रंजन कुमार व अखिलेश कुमार पर लिखित आवेदन देकर उषा का नकली पंखा बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग