राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया ( सारण)। थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में पुलिस ने शराब के विरुद्ध छापेमारी कर पांच लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें कहा गया है कि सूचना मिली कि राजकिशोर महतो अपने दरवाजे पर चोरी-छिपे देशी महुआ चुलाई शराब बिक्री कर रहा है। मौके पर पहुचे तो पुलिस की गाड़ी देखते कुछ लोग भागने लगे। पुलिस ने जब राजकिशोर महतो के घर की तलासी ली तो घर के बगल में झाड़ी में छुपाकर रखे गये एक गैलन बरामद हुआ। जिसमें पांच लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। पुलिस राजकिशोर महतो पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग