राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया ( सारण)। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में सड़क से बाइक हटाने के विवाद में हुई मारपीट मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी अशोक पाठक द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मेरा पुत्र अभिषेक पाठक अपने ट्रैक्टर के साथ खेत जोतने के लिए यादव टोला बेलहरी जा रहा था उसी दौरान विनय यादव, रोहित यादव, विशाल यादव, विकास यादव, संजीत यादव सड़क पर बाइक लगाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिए, मेरा पुत्र बाइक हटाने के लिए बोला तो वे लोग गाली-गलौज करने लगें। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग