पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सिवान- शीतलपुर एस एच 73 से होकर मशरक के रास्ते छपरा जा रही सारण प्रमंडल की आयुक्त का मंगलवार को मशरक के महाराणा प्रताप चौंक के पास कमलावती सदन में कुछ घंटो के लिए ठहराव हुआ। कमलावती सदन में उनका स्वागत प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीताराम पांडेय, महिला चिकित्सक डॉ सुनिता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, मुन्ना पांडेय, शिक्षिका किरण कुमारी ने सारण आयुक्त श्री मती पुनम को भागवत गीता पुस्तक की प्रति भेट की और उनका सादर अभिनन्दन किया। सारण आयुक्त सिवान से छपरा जा रही थी। मौके पर बीडीओ मशरक मो आसिफ, थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा पूरे दल बल के साथ मौजूद रहे। आपकों बता दें कि सारण आयुक्त की बाल सखा हैं महिला चिकित्सक डॉ सुनिता तिवारी। महिला चिकित्सक डॉ सुमन तिवारी ने बताया कि यह मुलाकात एक पारिवारिक मुलाकात हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग