पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के कवलपुरा मठिया गांव में ग्रामीणों ने सोमवार को गरीब परिवार की बेटी का आदर्श विवाह करा कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की। कवलपुरा मठिया गांव निवासी स्व.राजकिशोर साह और स्व पुष्पा देवी की पुत्री रानी कुमारी का आदर्श विवाह पानापुर थाना क्षेत्र बकवा गांव के रामेश्वर साह के पुत्र लक्ष्मण साह के साथ संपन्न कराया गया। बताया गया कि पिता राजकिशोर साह और मां पुष्पा देवी की मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों ने किसी तरह उसका लालन-पालन किया। शादी तय किए गए लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पड़ोसी पुत्री का विवाह नहीं करा पा रहे थे। जानकारी मिलने पर गांव के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने बैठक में निर्णय लिया गया कि बेटी रानी का विवाह ग्रामीण समाज के सहयोग से किया जाएगा। इसकी सूचना लड़की व लड़का पक्ष वालों को दी गई और ग्रामीणों की मदद से बुढ़िया माई के मंदिर लगुनी में विवाह सम्पन्न कराया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग