राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव में रंजीत सिंह के घर का ताला तोड़कर हजारों मूल्य के आभूषण चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रंजीत सिंह की पत्नी मालती देवी ने चोरी का आवदेन देकर अपने भैसुर के ऊपर आरोप लगाई है। आवेदन के अनुसार बताया गया है कि रंजीत सिंह अपने घर के दरवाजा पर ताला लगाकर अपनी पत्नी व बेटी को लेकर 24 जुलाई 2022 को ससुराल सरिया जनता बाजार गये हुए थे। 1 अग्रस्त को जब घर लौटे तो दोनो कमरे का ताला टूटा हुआ पाया गया और घर का सभी समान बिखड़ा हुआ था। पेटी का भी ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे आभूषण गायब थे। चीखने चिलाने के बाद जब अपने बड़े भाई से ताला टूटा हुए के सम्बंध में पूछा तो वे मारपीट पर उतारू हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग