राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी कुमारी सुषमा की मौजूदगी में छपरा-सीवान नेशनल हाईवे 531 पर रसूलपुर थाने के सामने थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने क्षमता से अधिक बालू लदे एक ट्रक को जब्त करने के साथ ही चालक अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया। रसूलपुर थानाध्यक्ष श्री तिवारी द्वारा चालक से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं इस कारर्वाई के बाद हड़कंप मचा रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग