राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीविवि अंर्तगत कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों वेतन से हर माह वेल्फेयर मद में कटने वाली राशि को वर्तमान समय के अनुसार बढ़ाने की जरूरत है। मंगलवार को जेपीविवि के कुलपति ने पीजी शिक्षक व विवि शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उपरोक्त बाते कही। कुलपति ने कहा कि वर्तमान में वेल्फेयर फंड में प्रतिमाह शिक्षकों से 4 रूपये तथा कर्मचारियों से 2 रूपये की राशि की कटौती किया जाता है। कुलपति ने कहा कि यह राशि वर्तमान परिपेक्ष में काफी कम है। जबकि विवि का प्रक्षेत्र बड़ा होने के कारण आये दिन कोई ना कोई कर्मी बिमार होते रहते हैं। ऐसे में दुर्घटना होने पर वेल्फेयर फंड ही एक बड़ा सहारा बनता है। हालाकिं राशि की कम कटौती से आंशिक मदत ही हो पाती है। कुलपति ने उपस्थित शिक्षक व कर्मचारी नेताओं से प्रति माह वेल्फेयर फंड में शिक्षकों से 100 रूपये तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों से 50 रूपये की राशि वेतन से कटौती कर जमा करने का प्रस्ताव रखा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग