अमनौर में गाड़ियों की लगी लंबी कतार, घंटों रहा महाजाम
अमनौर(सारण)। गोपालगंज जिले के दो जगहों से सारण तटबंध टूट जाने से गोपालगंज मुख्य मार्ग का आवागमन बाधित हो गया है। सड़क के टूटने व पानी बहने के कारण सभी छोटी-बड़ी ट्रक गाड़ियां सिवान की तरफ़ से अमनौर होकर पटना जाने से अमनौर बजार में पूरी तरह जाम की स्थिति बनी रहती है। दो दिनों से अमनौर-दिघवारा मुख्य पथ पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतार लगी रहती है। बजार में घंटों जाम से ग्रामीणों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमनौर बाजार की जाम की स्थिति हमेशा सालों भर लगी रहती है। जब तक सरकार के द्वारा अमनौर बाजार के बगल से बाईपास रोड का निर्माण नहीं हो जाती तब तक भयावजह स्थिति बनी रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग