राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो गए। घायलों में बंगरा गांव के अशोक सिंह, विन्दु सिंह, देवढ़ियां गांव के मदन राय, वकील कुमार राय, रमेश कुमार राय, रूसी मैरवा गांव के अर्जुन महतो समेत सात लोग शामिल हैं। सभी का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ विकास कुमार विमल ने बताया कि दो घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायलों के द्वारा थाने में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग