राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में दरवाजे पर बंधी दो व्यक्तियों की भैंस रात्रि में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। इस संबंध में शीतलपट्टी गांव निवासी पंकज कुमार यादव ने तरैया थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित युवक का कहना है कि संध्या समय वह अपने भैंस को चारा खिलाकर दरवाजे पर बांध दिया। उसके बाद वह खाना खाकर सोने चला गया, रात्रि करीब 2 बजे जब वह उठा तो देखा कि उसकी भैंस दरवाजे पर नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ अता पता नहीं चला, जब अगल-बगल के लोग जगे और अपना भैंस देखने लगे तो पता चला कि रामबालक राय का भी भैंस चोरी हो गई है। पुलिस अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग