राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव में लाखों के जेवरात व नकदी के साथ एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता की मां ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें डुमरी छपिया के रोहित कुमार, राहुल कुमार, विनोद महतो, तथा पानापुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी पंकज कुमार, को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी गन उसके पड़ोसी है, जो अपने कुछ गुंडे के साथ उसके दरवाजे पर आकर जाल-फरेब में फंसाने तथा घर से भगाकर हत्या कर देने की धमकी देने लगे। इसी बीच आरोपियों ने गत एक अगस्त को दोपहर में उनकी पुत्री को लाखों के जेवरात व नकदी के साथ अपहरण कर लिए हैं। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग