- पानापुर में शराब पीने से मौत के बाद पुलिस ने किया माइकिंग
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में माइकिंग कर शराब का सेवन नहीं करने की लोगों से अपील की। तरैया थानाध्यक्ष मो.शोएब आलम के नेतृत्व में थाना के सरकारी गाड़ी पर दल बल के साथ व दर्जनों बाइक पर सवार चौकीदारों के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में माइकिंग कर लोगों को सचेत किया। माइकिंग के दौरान लोगों से पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। अगर आपके पास अगल-बगल में शराब रखा हुआ है तो उसे अविलंब नष्ट कर दे। शराब के सेवन से आपकी मृत्यु हो सकती है तथा पकड़े जाने पर आपके साथ कठोर कारवाई की जा सकती है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में माइकिंग करते हुए तरैया बाजार पहुंची। जहां बाजार के चौक-चौराहों पर लोगों को शराब के खिलाफ जागरूक किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग