बाजितपुर शिव मंदिर में विश्व कल्याणार्थ रुद्राभिषेक का आयोजन
गड़खा(सारण)। प्रखंड के बाजितपुर गाँव स्थित मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर में शनिवार को विश्व कल्याणार्थ विराट रुद्राअभिषेक संत श्रीधर बाबा के परम् शिष्य मुरारी स्वामी के देखरेख में आयोजन हुआ। पूजन एवं समस्त विधियां सादगी पूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आचार्य श्याम सुंदर पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न ने कराया। मौके पर मुरारी स्वामी ने कहा है कि भगवान शिव समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करते हुए पूरा विश्व का कल्याण करते हैं। एकमात्र भगवान शिव का भक्ति करने से सभी देवताओं का पूजन का फल प्राप्त होता है। पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी रालोसपा छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंगर शिव परिवार पूजा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ राय, व्यस्थापक अमरजीत कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद प्रमोद सिंह समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग