राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जहरीली शराब कांड: सारण में शराब पीने से 7 की मौत दो दर्जन से अधिक लोगों की गई आंख की रौशनी

राष्ट्रनायक न्यूज।

मकेर (सारण)। बिहार में फिर एकबार संदिग्ध हालत में मौत से बवाल मचा है। सारण में दो लोगों की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। वहीं, 21 की आखों की रोशनी चली गई। मामला जहरीली शराब से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकरी के मुताबिक, घटना सारण जिले के भेल्दी थाना और मकेर थाना क्षेत्र के भाथा धानुक टोली की है। बुधवार की रात में सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर शराब पिए थे और सुबह से ही सभी की तबीयत खराब होने लगी थी। इसके बाद स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराने के बाद कई लोगों को पीएमसीएच (पटना) रेफर किया गया था। पीएमसीएच जाने के दय्रण रस्ते में ही मौत हो गई। मृतक की भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा गांव निवासी पारस महतो के 35 वर्षीय पुत्र चंदन महतो और मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया भाथा नोनिया टोली निवासी कंसी महतो के 60 वर्षीय पुत्र कमल महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मकेर, अमनोर एवं भेल्दी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले भी जिले में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी।

क्या बोले जिलाधिकारी:

ग्रामीणों के अनुसार जहरीली शराब पीने से लगभग तीन दर्जन लोग बीमार है। मेडिकल टीम से जांच कर बेहतर इलाज के लिए उन्हें छपरा भेजा गया है। पोस्टपार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की मौत कैसे हुई है? वहीं शराब धंधेबाजों के खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

क्या बोले सारण एसपी:

सारण एसपी संतोष कुमार ने कहा कि प्रथम दृश्या से पता चल रहा है की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। पुलिस शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना कर लगातार छापेमारी कर रही है।

इन व्यक्तियों का चली गई है आंख की रोशनी:

  1. जग लाल महतो, पिता झूलन महतो,
  2. भोली महतो पिता रामनाथ महतो,
  3. राम नाथ महतो पिता तेरस महतो,
  4. देव नाथ महतो पिता विश्वनाथ महतो,
  5. प्रेम महतो पिता सुपन महतो,
  6. राज कुमार महतो, पिता सकील महतो,
  7. कामेश्वर महतो, पिता जय गोविंद महतो,
  8. राजा राम महतो, पिता जय गोविंद महतो,
  9. अखिलेश महतो, पिता लक्ष्मण महतो,
  10. राज कुमार महतो पिता कन्हाई महतो,
  11. गुड्डू महतो पिता लग्न देव् महतो,
  12. बुन्नी लाल महतो पिता शव प्रसाद महतो,
  13. ज्ञानचंद महतो पिता सुकेश्वर महतो,
  14. हरि लाल महतो पिता जालंधर महतो,
  15. गुड्डू महतो पिता विजय महतो,

इन व्यक्तियों की हुई है मौत: 

  1. कमल महतो पिता कंसी महतो
  2. चंदन महतो पिता पारस महतो

पटना रेफर करने के बाद इनकी हुई मौत:

  1. ओम नाथ महतो, पिता भरोसा महतो
  2. चंदेश्वर महतो पिता विलास महतो
  3. सकलदीप महतो, पिता भरोसा महतो,
  4. राजनाथ महतो
  5. धनी लाल महतो

You may have missed