पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास गुरूवार को दो बाइक की टक्कर मे बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए। घायल की पहचान धोबवल गांव निवासी स्व नगीना साह का 65 वर्षीय पुत्र लालबाबू साह और लालबाबु साह का 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रुप में हुई। घायल ने बताया कि उसका दुकान गोढना बाजार पर है प्रतिदिन की भांति वो दुकान पर आ रहे थे तब तक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार फरार हो गया।जहा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर, वृद्ध लालबाबू साह को सिर पर ज्यादा जख्म के कारण सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।वही मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग