पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ऑटो पलटने में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां घायलों में तीन गंभीर घायल पश्चिम बंगाल के घोसवा थाना क्षेत्र के मृत्युंजय मंडल,सौमित मंडल, दीपांकर नय्या के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि वह ऑटो में सवार होकर मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से मशरक यदु मोड़ पर अपने डेरा पर आ रहें थे कि सतजोड़ा में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के मुरान पर पलट गई जिसमें तीनों घायल हो गए वही गंभीर रूप से घायल तीन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि वे सभी गांवों में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग