राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पिपरा व खराटी गांव से पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज किया है। जिसमें पांच लीटर देशी शराब के साथ पकड़े गये पिपरा गांव निवासी लालजी महतो तथा पांच लीटर देशी शराब खराटी निवासी लकड़ी महतो के घर से बरामद किया गया। लकड़ी महतो व लालजी महतो को पुलिस आरोपित करते हुए आगे की कारवाई में जुट गई है। वहीं शराब के साथ पकड़े गये लालजी महतो को पुलिस जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग