राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया के युवक को डोरीगंज में अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, युवक बंधन बैंक में करता था काम

  • लोन के रुपये वसूल कर लौटने के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

राष्ट्रनायक न्यूज।

तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के खराटी गांव के रहने वाले एक युवक को अपराधियों ने डोरीगंज में गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक खराटी गांव निवासी मोहम्मद जुल्फिकार हुसैन का 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद ज्ञासुद्दीन बताया जाता है। जानकारी के अनुसार युवक बंधन बैंक में कार्य करता था और गुरुवार को दोपहर में वह डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से लोन के रुपये वसूल कर अपने ब्रांच में लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने छपरा-पटना मुख्य पथ एनएच-19 पर दफ्दरपुर मेहरौली के समीप बाइक रुकवा कर गोली मार दी और रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डोरीगंज थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में व दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। मृतक के पिता मोहम्मद जुल्फिकार हुसैन व दोनों भाई तरैया में सिलाई का कार्य करते हैं। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वही मृतक का शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया।मृतक की मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।