पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार ने मशरक थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी संतोष कुमार ने औचक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का घूम घूम कर जायजा लेते हुए ओडी ड्युटी पर तैनात एएसआई बृजनन्दन प्रसाद से थाना की विशेष जानकारी ली। एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने का दिशा-निर्देश दिया। एसपी के औचक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र एएलटीएफ के साथ मशरक नगर पंचायत स्थित बड़ी मुसहर टोली में छापामारी अभियान चला शराब नष्ट करा रहे थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग