राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के अलियासपुर गांव के एक व्यक्ति की छपरा जाने के दौरान वाहन की ठोकर लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अलियासपुर गाँव निवासी मिठू सिंह है। बताया जाता है की मृतक मिठू सिंह किसी कार्य से बुधवार को बाइक से छपरा जा रहे थे। जैसे ही चनचौरा के समीप पहुचे की वाहन ने उनकी बाइक मे जोरदार ठोकर मार दी जिससे वे खुन से लथपथ लहुलुहान हो वही गिर पड़े। काफी देर तक वही गिरे पड़े रहे तभी कुछ लोगो की उनपर नजर पड़ी और उन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा। जहा इलाज के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए चिंताजनक स्थिति मे पटना रेफर कर दिया वहा उनकी मौत हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग