राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नेहरू युवा केंद्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में प्रत्येक प्रखण्ड में तैनात राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के निर्देशन में “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान अंतर्गत सभी के घरों में तिरंगा फहराए जाने को लेकर नेहरू युवा केन्द्र सारण के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं सम्बद्ध विभिन्न युवा मंडलों के सदस्यों द्वारा निरन्तर जागरूकता फैलायी जा रही है। वर्तमान में विभिन्न प्रखंडों में आयोजित हो रहे युवा मंडल विकास अभियान अंतर्गत भी नए युवा मंडल निर्माण, पुराने मंडल का पुनर्गठन कार्य जोरों पर है एवं 1 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान भी विभिन्न प्रखण्डों में चलाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग