राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया एवं नेहरू युवा केंद्र छपरा के द्वारा स्वच्छता पखवारा के चौथे दिन लोक महाविद्यालय हाफिज पुर में जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोक महा विद्यालय हाफिजपूर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. काशिनाथ राय के आदेश पर एन एस एस के स्वयंसेवक भी शामिल हुए। यूथ क्लब के सचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूक किया जायेगा। स्वच्छता के प्रति लोगों को आकर्षित किया जायेगा। स्वच्छता प्रति हर किसी को जागरूक रहना होगा। अभियान में कुणाल कुमार, रुबिना खातून, मंगल कुमार ,खुशबू खातून ,मणिका खातून ,सपना खातून, मनी खातून संयम बेगम आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग