राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के सोनिया गांव में सांप के डंस लेने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गांव निवासी जितेंद्र साह की पत्नी माया देवी बुधवार की देर शाम भोजन कर अपने विस्तर पर सोने चली गई। तभी रात में जहरीले सर्प ने डंस लिया। सुबह जब परिजन जगाने पहुचे तो वह मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसके बाद आननफानन में लोग उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर घर वालों ने जब विस्तर को उठाया तो उसी में अत्यंत विषैला कोबरा सांप मौजूद था। जिसे लोगो ने डंडे से मार दिया। घटना के बाद घर मे कोहराम मच गया है। पति जितेंद्र साह जहां सिसक रहे थे। वहीं उनके पुत्र व पुत्रबंधु का रो- रोकर बुरा हाल था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग