मशरक थाना के महिला मैनेजर हुई बेहोश, मचा हड़कंप
पंजक कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस मे कार्यरत थाना मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला बल ड्यूटी से वापस जाने के बाद खाना बनाने की तैयारियों के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ीं। बेहोशी की हालत में महिला कांस्टेबलों ने महिला मैनेजर को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां महिला मैनेजर की पहचान रीना कुमारी (31) पति मनीष कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप के अगुवाई में इलाज जारी रखा।साथ में आयी महिला कांस्टेबलों ने बताया कि ड्यूटी से डेरा मे जाकर खाना बनाने की तैयारी चल रही थी कि अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। जिसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग